ग्वालियर में मंडल अध्यक्ष समेत 15 नेताओं ने इस्तीफे दिए, बोले विधायक ने बेइज्जत किया
ग्वालियर. दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक से नाराज वार्ड-52 के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत ने अपने 15 साथियों के साथ इस्तीफा दे दिया। वे शुक्रवार रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को अपने इस्तीफा सौंपे दिए। पुष्पेंद्र का कहना है कि कई सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रवीण पाठक ने उन्हें अपमानित किया।
उन्होंने विधायक पर अभद्रता व्यवहार करने तक का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने यह इस्तीफे सीधे पूर्व नेता प्रतिपक्ष को रेलवे स्टेशन पर सौंपे हैं, जबकि इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा का कहना है कि यदि कोई बात थी तो मुझे बताना चाहिए था। पर मेरे से कभी कोई जिक्र नहीं किया। क्या मामला है दिखवा रहे हैं।
