श्रीनगर में होने वाली जी-20 बैठक में नहीं होगा शामिल चीन
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर में आयोजित की जा रही जी-20 की बैठक में चीन शामिल नहीं होगा। चीन की तरफ से शुक्रवार को कहा गया है िकवह अगले सप्ताह श्रीनगर में प्रस्तावित जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल नहींु होगा। चीनी विीदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा है कि विवादित क्षेत्र में किसी तरह की बैठक आयोजित करने का चीन दृढ़ता से विरोध करता है। चीन, पाकिस्तान का नजदीकी सहयोगी है।
भारत 22 से 24 मई तक श्रीनगर में तीसरी जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मेजबानी करेगा। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को कहा है कि श्रीनगर में जी-20 की बैठक जम्मू कश्मीर के लिये अपनी वास्तविक क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा है कि श्रीनगर में इस आयोजन से देश और दुनिया में सकारात्मक संदेश जायेगा।
चीनी विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ने मीडिया बीफ्रिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा है कि चीन विवादित क्षेत्र पर किसी तरह की जी-20 बैठक आयोजित करने का दृढ़ता से विरोध करता है। हम ऐसी बैठकों में शामिल नहीं होंगे।
