दुष्कर्म का आरोपी होटल रमाया का संचालक रामनिवास शर्मा 8 महीने से फरार

ग्वालियर. दुष्कर्म का आरोपी और होटल रमाया का संचालक 8 महीने से फरार चल रहा है। हालांकि इस बीच कई बार वह पार्टी एवं आयोजनों में दिखाई दिया। लेकिन रसूख के चलते पुलिस उसे गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इसके पीछे कद्दावर नेता का भी हाथ बताया जाता है।
आपको यहां पर बता दें कि जून 2022 में एक महिला द्वारा थाना विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज करवाई गयी थी। उस महिला की आर्थिक ठीक नहीं होने से उसने अपने परिचित से काम दिलवाने के लिये कहा था। जिसने होटल रमाया के संचालक रामनिवास शर्मा से मिलवा दिया था। जो उसे अपने साथ कार में बैठाकर बलवंतनगर स्थित अपने फ्लैट में लेकर गये। यहां पर उन्होंने व अपने साथ अमित मिश्रा ने जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार रेप के बाद दुष्कर्म के आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से उनके चंगुल से छूट कर वह थाने पहुंची। बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर पुलिस अमित मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। जबकि रामनिवास शर्मा 8 महीने के बाद भी फरार घूम रहा है। हालांकि खबर तो यहां तक है कि अमित के साथ ही रामनिवास भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था, पुलिस ने मोटा लेन-देन कर छोड़ दिया था। इसके बाद वह कई पार्टियों में और कार्यक्रमों में दिखाई दिया। लेकिन वह पुलिस को नहीं मिल रहा है।
क्यों नहीं हुई अवैघ होटल पर कार्यवाही
राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा ब्लात्कारियों की संपत्ति ध्वस्त करने की बात कहीं जाती रही है। जिसके परिपालन में ग्वालियर पुलिस व प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए तमाम दुराचारियों और दुष्कर्म के आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। इसमें यह बात अलग है कि फरार चल रहे दुष्कर्मी रामनिवास शर्मा के होटल पर अभी तक कोई कार्यवाहीं नहीं की गयी है। यहां पर यह होटल भी नाले की जमीन पर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *