BCCI ने खेल दिया तगड़ा दांव, अचानक कराई अपने खतरनाक मैच विनर की एंट्री

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अपना सबसे तगड़ा दांव खेलते हुए अचानक अपने सबसे खतरनाक मैच विनर की एंट्री करा दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने बिना देर किए अपने इस सबसे बड़े मैच विनर की टीम इंडिया में एंट्री करा दी है। टीम इंडिया का ये धाकड़ मैच विनर और कोई नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ठाकुर के आने से टीम इंडिया को एक बल्लेबाज और गेंदबाज का कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अच्छा बैलेंस तैयार होता है। शार्दुल ठाकुर अपनी गति में लगातार मिश्रण करते हैं और अलग-अलग वैरिएशन से गेंद फेंकने हैं, जो उन्हें बल्लेबाजों के लिए और भी खतरनाक बनाती है। शार्दुल ठाकुर शुरुआत और आखिरी के ओवरों में बहुत ही खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

एक महीने बाद अचानक कराई अपने खतरनाक मैच विनर की एंट्री
शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया का ये खिलाड़ी इस साल 2023 वर्ल्ड कप में भी खेलता नजर आएगा। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में शार्दुल ठाकुर ने इंदौर में न्यूजीलैंड टीम की अकेले दम पर ही धज्जियां उड़ा दी थीं। शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में सबसे पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 25 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर की इस छोटी सी तूफानी पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे। शार्दुल ठाकुर ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट्स निकाले, जिसने टीम इंडिया की तीसरे वनडे में जीत तय कर दी। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। शार्दुल ठाकुर को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *