Delhi airport पर धरना पर बैठे कांग्रेस नेता प्लेन से पवन खेडा को नीचे उतारने पर

नई दिल्ली. Pawan Kheda News कांग्रेस ने गुरूवार को आरोप लगाया है कि उसके मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार लिया गया। जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान ANI  के हवाले से बताया गया है कि नियमानुसार स्थिति को संभालने के लिये CISF  के जवानों को तैनात किया गया है। असम पुलिस के अनुरोध पर पवन खेड़ा को कानूनी रूप से गिरफ्तार करने के लिये मौके पर मौजूद DCP  समेत एयरपोर्ट पुलिस। असम पुलिस के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद है। उड़ानों की आवाजाही पर कोई असर नहीं हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6ई 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गये और विमान अभी भी खड़ा हुआ है।
क्या बोले पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने बताया कि मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया है कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया-आपसे डीसीपी मिलेंगे। मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।
अशोक गेहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने पवन खेड़ा को विमान ने नीचे उतारे जाने की निंदरा की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से नीचे उतार लिया। ऐसी कौन सी इमरजेंसी थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर यह कृत्य किया? पहले रायपुर में ईडी के छापे एवं अब ऐसा कृत्य भाजपा की बौखलाहट दिखाता है यह निंदनीय है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया है कि किस आधार पर पवन खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *