अमित शाह का आज से 3 दिन में तीन राज्यों का दौरा, आज कर्नाटक तो कल MP

नई दिल्ली. बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। यहां चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरू हो चुका है। इस बीच आज यानी कि 23 फरवरी को अमित शाह कर्नाटक पहुंचेंगे। गुरुवार शाम अमित शाह बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा नेता और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। कल यानी कि 24 फरवरी को अमित शाह को मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। जहां सतना में वो आदिवासी समुदाय को संबोधित करेंगे। परसो यानी कि 25 फरवरी को अमित शाह बिहार के दौरे पर जाएंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह के ये दौरे महत्वपूर्ण है। तीन दिन में तीन राज्यों का दौरा कर अमित शाह बीजेपी नेता-कार्यकर्ताओं को चुनाव के मद्देनजर मार्गदर्शन भी करेंगे।

शुक्रवार को एमपी पहुंचेंगे अमित शाह
शुक्रवार 24 फरवरी को अमित शाह मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। एमपी के मैहर में अमित शाह शारदा माता के दर्शन करेंगे और उसके बाद कोल जाति महाकुंभ और माता सबरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना पहुंचेंगे, जहां वह एक लाख से अधिक आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह प्रदेश भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *