विनोद तिवारी ने एसपी नवनीत भसीन को दिया 1 लाख का रूपये का चैक
ग्वालियर ‘‘कोरोना वैश्विक महामारी’’ के चलते देश में किये गये लॉकडाउन के समय पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए त्रिमूर्ति नगर, ग्वालियर निवासी विनोद तिवारी द्वारा एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन को 29 अप्रैल को जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिये एक लाख रूपये का चैक प्रदाय किया।
विनोद तिवारी द्वारा लॉकडाउन के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा किये कार्यो के लिये पुलिस की कार्यशैली की भी सराहना की, साथ ही उन्होने कहा कि हम जैसे लोग जोकि समाज की मदद करने मे सक्षम है ,उन्हें आगे आकर गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिये। इस अवसर पर नवनीत भसीन ने कहा कि देश इस समय एक वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में हर भारतीय नागरिक का यह फर्ज बनता है कि वह जितनी हो सके अपने आस-पास रहने वाले जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों की मदद करें एवं शासन व प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान दिये गये निर्देशों का पालन करें।
