मप्र के वल्लभ भवन, सतपुड़ और विध्यांचल भवन में 30 अप्रैल से शुरू काम, 30 प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी आयेंगे

भोपाल. सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि गुरूवार 30 अप्रैल से राज्य मंत्रालय वल्लभ भवन के अलावा सतपुड़ा और विध्यांचल भवन में सरकारी कामकाज सभी सावधानियों को ध्यान में रखते शुरू किया जायेगा। शुरूआत में 30 प्रतिशत अधिकारी कर्मचारी कार्यालय पहुंचेंगे और वह कोरोना के ध्यान में रखते हुए आवश्यक गाइड़लाइन का पालन करेंगे। वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विध्यांचल में स्थित राज्य स्तरीय कार्यालय शुरू किये जायेंगे। शुरूआत में 30 प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी आयेंगे और कोरोना पर नियंत्रण संबंधी सभी प्रकार की सावधानियां बरतेंगे। राज्य में सामान्य कामकाज प्रारंभ हो सके और इसलिये यह कदम उठाया जा रहा है।
सीएम ने कहा है कि कोरोना वायरस पर काबू पाने संबंधी सुखद संकेत यह है कि पॉजिटिव केस प्रतिशत के आधार पर कम हो रहे हैं। मृत्यु दर भी घटी हे और संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि हम जनता के सहयोग से स्थितियों पर धीरे धीरे काबू पाकर आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा है कि गंभीर स्थिति वाले जिलों में अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है, जिसमें अलग अलग विभागों से संबंधित अधिकारी शामिल रहेंगे। यह अधिकारी संबंधित जिलों में कैम्प कर स्थितियों की समीक्षा कर स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। लॉकडाउन आदि के संबंध में भी यह अधिकारी निर्धारित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *