लॉकडाउन के दौरान मुरार में युवक की हत्या

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन के दौरान शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और वे वजह लोगों को घर से बाहर निकलने पर रोक पास पास आने पर रोक थी इसके आलावा पुलिस और अधिकारी गलियों में घूम घूम कर लोगों को भगा रही और जिससे लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जा सके। लेकिन इन सबके बावजूद भी दो गुटों के बीच झगड़़ा होते होते खूनी संघर्ष में बदल गया और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी इस हत्या पर पुलिस के उपर सावंलियां सवाल उठते हैं।
क्या है पूरा मामला

मुरार इलाके के निबुआपुरा में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच लाठी डंडे चले जिसमें एक युवक की मौत हो गयी मरने वाले का नाम रवि कड़ेरे उम्र 35 बतायी गयी है। एक गुट के युवक की मौत हो गयी दूसरे गुट के लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इलाज के लिये पहुंचे घायलों में से रवि को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है युवक की मौत के घायलों का इलाज जारी है। झगड़े की वजह का पता करने में जुटी हुई पुलिस, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये इसके लिये जांच जारी हैं।
पुलिसिंग पर उठे सवाल
झगड़े में युवक की मौत के बाद ग्वालियर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है लॉकडाउन में लोगों को घर में रहना की चेतावनी दी गयी है और यहां पर झगड़े में एक युवक की मौत हो जाती हैं और पुलिस घटनास्थल पर बाद में पहुंचती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *