LatestNewsराष्ट्रीय

खून का बदला खून- दोहरे हत्याकाण्ड में आरोपियों के पिता को नींद में मारी गोली, 8 पर हुई एफआईआर

ग्वालियर. मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र के कुथियाना गांव में हत्या के प्रतिशोध में हत्या का मामला सामने आया है। 2 माह पूर्व जमीनी विवाद के चलते गांव के 11 आरोपियों ने मिलकर एक पक्ष के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी जेल में थे इसलिये दूसरे पक्ष ने बदला लेने के लिये हत्या में शामिल 2 भाईयों के पिता को रविवार की रात 11 बजे सोते वक्त गोली मार दी गयी है। गोली घर की खिड़की से मारी गयी है। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

क्या है पूरा मामला
अम्बाह थाने में सोमवार की सुबह एफआईआर दर्ज की गयी, फरियादी दीवानसिंह तोमर नेबताया है कि उसका 44 वर्षीय भाई दरोगा सिंह घर में सो रहा था। इसी बीच आरोपित रक्षषपाल सिंह, प्रेमसिंह, रमाकांत तोमर, विजय पाल तोमर, रघुराज तोमर, वीरपाल तोमर, छोटा तोमर, रामपाल तोमर बन्दूक व तमंचो से फायर करने लगे। इससे दरोगा की मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में सभी 8 आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। टीआई योगेन्द्रसिंह जौदान के अनुसार दरोगा सिंह के पेट में 2 गोलियां लगी जिससे उसकी मौत हो गयी।

इस घटना का लिया गया बदला

टीआई अंबाह योगेंद्र जादौन का कहना है कि 29 अगस्त को कुथियाना गांव में एक खेत से रास्ता निकालने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दरोगा सिंह के दो बेटे छोटू सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित कुल 11 लोगों ने फायरिंग की थी, जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में सभी 11 लोगों पर हत्या का प्रकरण बना और दरोगा सिंह के दोनों आरोपित बेटों सहित 8 लोगों को जेल भेज दिया गया। जबकि तीन लोग फरार चल रहे हैं। टीआई के मुताबिक इसी घटना का बदला लेने के लिए जेल में बंद हत्या के आरोपित छोटू व शैलेंद्र के पिता दरोगा सिंह की रविवार रात को हत्या की गई है। हत्या के मामले में 8 नामजद लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *