ग्वालियर-डबरा रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के पहियों में आग

डबरा. रेलवे प्रशासन की सतर्कता से बडा रेल हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बुझवार सुबह यहां से गुजर रही हजरज निजामुद्दीन से विशाखा पटनम जाने वाली विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में अचानक आग लग गई। सबसे पहले रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने चिंगारी उठते देखी, इसके बाद तत्काल ही डबरा-ग्वालियर के बीच पडने वाले आंतरी स्टेशन पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल ही डबरा-ग्वालियर के बीच पडने वाले आंतरी स्टेशन पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल अनंत पैठ स्टेशन पर रोका गया और समय रहते फायर इक्विपमेंट की मदद से आग नियंत्रि की गई। इस दौरान ट्रेन आधे घंटे अनंत पैठ स्टेशन पर खडी रही। हालात सामान्य होने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।
यात्रियों में मचा हडकंप
अनंतपेठ स्टेशन पर ट्रेन के रूकते ही कोच के नीचे से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। यात्री तुरंत ही डिब्बों से नीचे उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए। देखते ही देखते स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई। स्टेशन और ट्रेन में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों से पहियों से उठी चिंगारियों के कारण लगी आग पर तुरंत ही काबू पा लिया।
35 मिनट लेट हुई ट्रेन
आग पर काबू पाने के बाद रेलवे प्रशासन के अधिकारियों ने कोच के निचले हिस्से की गहन जांच की। इस पूरी प्रक्रिया और मरम्मत कार्य में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 35 मिनट तक अनंतपेठ स्टेशन पर खडी रही। ट्रेन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अगर गेटमैन ने समय रहते पहियों से निकलती चिंगारी को न देख पाता तो चलती ट्रेन में आग लगने की संभावना काफी अधिक थी जिससे कोई अनहोनि भी हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *