Gold Price में बड़ी गिरावट, सोना ₹3,907 टूटकर 1.21 लाख के करीब पहुंचा

नई दिल्ली. चांदी 9680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3.907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना अपने ऑलटाइम हाई 1.76 लाख रुपए से करीब 32 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। चांदी 3.80 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई से करीब 63 प्रतिशत नीचे आ गई है।
चांदी सस्ती होने के 3 कारण
इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी- चांदी का बडा इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और फैक्ट्रियों में होता है। सुस्ती के कारण मांग घटने से भाव गिरते है।
ग्लोबल मार्केट में सप्लाई बढना- खदानों से उत्पादन बढने या बाजार में चांदी की उपलब्धता ज्यादा होने पर कीमतों पर दबाव आता है।
सोने की कीमतों का असरी- अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्सर चांदी, सोने की चाल को फॉलो करती है, सोना गिरने पर चांदी में भी बिकवाली आती है।
सोना सस्ता होने के 3 कारण
अमेरिकी डॉल्र की मजबूती- जब डॉलर मजबूत होता है तो दूसरे देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है और इसकी डिमांड घटने से भाव गिरते है।
ब्याज दरों में बढोतरी- अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर निवेशक सोने के बजाय बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसा लगाते है।
मुनाफावसूली- जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते है तो बडे निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचना शुरू कर देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *