सोना 1.20 लाख पर आया, क्या इससे भी नीचे आयेगा दाम

नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हर दिन दिखाई दे रही है। सोना अपने पीक लेवल से 70,000 रूपये से अधिक टूट चुका है। चांदी की कीमत में अपने हाई लेवल से 2.78 लाख रूपये तक की गिरावट आयी है। जो अपने आप में ही हैरान करने वाली बात है कि आखिर सोने-चांदी की इतनी बड़ी गिरावट कैसे आयी है।
इतना ही नहीं बुधवार को भी इन धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शाम के व्यापार के बीच एमसीएक्स पर फयूचर गोल्ड 1624 रूपये या 1.33 प्रतिशत गिरकर 1 लाख 20 हजार 705 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चादी के दाम 4,151 रूपये या 2.85प्रतिशत गिरकर 1,41,287 रूपये प्रति किलो पर आ गयी है।
क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट?
वेस्ट एशिया में जियोपॉलिटिकल टेंशन को लेकर नई चिंता और US की नई टैरिफ धमकियों ने फाइनेंशियल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ा दी है। टैरिफ से जुड़े नए डेवलपमेंट का असर ग्लोबल इक्विटी पर भी पड़ा है, जिससे इन्वेस्टर्स रिस्की एसेट्स में अपने एक्सपोजर का फिर से आकलन करने लगे है।
कहां तक जाएगा सोना और चांदी?
इंडिपेंडेंट रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता को उम्मीद है कि कीमती मेटल्स पर जल्द ही दबाव बना रहेगा, और ट्रेडिंग में ‘सेल-ऑन-राइज़’ स्ट्रैटेजी हावी रहने की संभावना है। उनके टेक्निकल असेसमेंट के अनुसार, सोने को तुरंत इंटरनेशनल सपोर्ट $3,530 पर है, उसके बाद $3,500 पर है. ऊपर की तरफ, रेजिस्टेंस $3,590 और $3,620 पर है. घरेलू मार्केट में, MCX गोल्ड को ₹1,21,000 और ₹1,20,000 पर सपोर्ट है, जबकि ₹1,24,500 एक ज़रूरी रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है।
