8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा वेतन, 65 हजार या 52,600 होगा वेतन
नई दिल्ली. 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी मांगे सामने रखी गयी है। जिसमें सैलरी ग्रोथ को लेकर फिटमेंट फैक्टर है। क्योंकि फिटमेंट फैक्टर ही बतायेगा कि कर्मचारियों का वेतन-पेंशनर्स की पेंशन बढ़ सकती है। खासकर लेवल एक के कर्मचारियों को लेकर 2 संगठनों ने अलग-अलग आंकड़े रखे हैं। एक संगठन का कहना है कि लेवल 1 कर्मचारियों की बैसिक सैलरी 65 हजार रूपये होगी। जबकि दूसरे संगठन का कहना है कि लेवल 1 कर्मचारियों का वेतन 52 हजार 600 रूपये होगा।
आयोग के सामने क्या है चुनौती
ये फैसला इसलिए भी खास है, क्योंकि इसका असर लंबा चलेगा। केंद्र सरकार आमतौर पर हर 10 साल में सैलरी आयोग बनाती है। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अलगे आयोग के आने तक, करीब 10 साल तक, सैलरी, अलाउंस और पेंशन पर असर डाल सकती हैं। वेतन आयोग ही वो मौका होता है, जब कर्मचारी संगठन अपनी मांगें और चिंताएं सामने रखते हैं, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक हालत और रहन सहन बेहतर हो सके। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाले 3 सदस्यों के आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती तो यही होगी कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी होनी चाहिए? उसे निचले लेवल के कर्मचारियों को ठीक ठाक बढ़ोतरी भी देनी है और प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी उठाने वाले सीनियर अफसरों के लिए अच्छा आर्थिक इंसेंटिव भी बनाए रखना है।
दरअसल, ये प्रस्ताव Ministerial Staff Association (MSA) और Indian Railways Technical Supervisors Association (IRTSA) की ओर से रखा गया है। MSA का कहना है कि उसके फॉर्मूले से कर्मचारियों की कम से कम बेसिक सैलरी 65000 रुपये होनी चाहिए. वहीं IRTSA का कहना है कि उसके हिसाब से न्यूनतम बेसिक सैलरी 52600 रुपये होगी।
