कोच के पहियों में लगी तो अनंतपेठ पर रोकी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, गेटमैन ने चिंगारी देख तत्काल स्टेशन मास्टर को बताया

डबरा. हजरत निजामुद्दीन से चलकर तिरूवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन के बीच चलने वाली विशाखापटनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से बुधवार की सुबह अचानक चिंगारी निकलने लगी। रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने चिंगारी देख तुरंत स्टेशन मास्टर को खबर दी। इसके बाद ट्रेन को अनंतपेठ स्टेशन पर रोकर फायर इक्विपमेंट की सहायता से आग बुझाया गया। इस बीच लगभग 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रहीं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन नम्बर 12804 सुबह 5.15 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई थी। ग्वालियर के बाद अनंतपेठ स्टेशन के पास जनरल कोच के ब्रेक में घर्षण की वजह से आग लग गयी। ग्वालियर स्टेशन से गुजरने के बाद जब ट्रेन अनंत पेठ की तरफ जा रही थी। तभी गेट कमांड 400 पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन के पीछे से तीसरे नम्बर ने जनरल कोच के पहियों से चिंगारी निकलते देखी। उसने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के गार्ड को जानकारी दी। जिसने लोको पायलट से ट्रेन रोकने के लिये कहा।
35 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन सुबह 10:29 बजे से 11:04 बजे तक अनंत पेठ स्टेशन पर खड़ी रही। मरम्मत और जांच के बाद इसे रवाना कर दिया गया। यात्रियों का कहना था कि गेटमैन ने समय रहते चिंगारी देख ली, जिससे बड़ी घटना टल गई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेक ब्लॉक होने के कारण पहियों से चिंगारी निकली थी। अनंत पेठ स्टेशन पर ट्रेन रोककर ब्रेक को रिलीज कर दिया गया। ट्रेन में कोई अन्य खराबी नहीं थी। जांच के बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
ट्रेन रुकते ही धुआं देखकर यात्री नीचे उतरकर स्टेशन पर आ गए। कुछ ही देर में स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन और ट्रेन में मौजूद फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाया। जांच में ब्रेक में घर्षण के कारण आग लगने की बात सामने आई। इसके बाद ब्रेक को ठीक किया गया।
