MP में रेलवे का बड़ा ब्लॉक, ग्वालियर होकर चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द; ताज एक्सप्रेस आगरा कैंट तक चलेगी
ग्वालियर. आगरा-धौलपुर रेलखंड पर खारी नदी पुल के गर्डर बदलने का काम ग्वालियर के रेल यात्रियों की परेशानी बढाने वाला है। जाजऊ-भांडई स्टेशन के बीच स्थिति खारी नदी पुल पर रेलवे 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक यातायात और बिजली का ब्लॉक लेगा। इसके चलते ग्वालियर होकर झांसी और आगरा के बीच चलने वाली चार ट्रेनों को 1 और 2 दिसंबर को निरस्त कर दिया गया है।वहीं झांसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस भी इन तीन दिनों में आगरा कैंट तक ही संचालित होगी। इससे ग्वालियर से आगरा और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों का इंतजाम करना पडेगा।
1 व 2 दिसंबर को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार खारी नदी पुल पर काम के चलते गाडी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट और गाडी आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को 1 और 2 दिसंबर को निरस्त किया गया है। इसके अलावा गाडी झांसी-आगरा कैंट और गाडी आगरा कैंट-झांसी का संचालन भी इन दोनों दिनों में नहीं होगा। ये सभी ट्रेनें ग्वालियर होकर गुजरती है। इनके रद्द होन से ग्वालियर से मुरैन और आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडेगा।
ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरा साधन लेना पडेगा
रेलवे ब्लॉक का असर ताज एक्सप्रेस के संचालन पर भी पडेगा। गाडी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक आगरा कैंट स्टेशन पर ही अपनी यात्री समाप्त करेगी। इसके बाद ट्रेन आगरा कैंट से ही वापस रवाना होगी। ऐसे में ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आगरा कैंट से आगे पहुंचने के लिए दूसरे परिवहन साधनों का सहारा लेना पडेगा।
