ठाठीपुर में हाउसिंग बोर्ड आमलोगों के लिये बनायेगा 288 फ्लैट, 2BHK 120, 3BHK 108 फ्लैट्स होंगे
ग्वालियर. ठाठीपुर के नजदीक दर्पण कॉलोनी में वर्षो से पुराने क्वार्टर तोड़कर तैयारी हो रही ठाठीपु पुनर्घनत्वीकरण योजना में हाउसिंग बोर्ड को 5 लाख 39 हजार 702 वर्गफीट (50140वर्गमीटर) जमीन पर निर्माण कार्य की मंजूरी मिल गयी है। इस जगह पर द्वितीय फेज के तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 288 फ्लैट बनाकर बेचे जायेंगे। बोर्ड अब जल्द ही यहां फ्लैट्स के ब्लॉक तैयार करने के लिये निर्माण शुरू करेगा। फ्लैट का निर्माण राज्य शासन के नियमानुसार होगा।
2 बीएचके 120, 3बीएचके 108 फ्लैट्स बनेगें
इन ब्लॉक में 2 बीएचके के 120 और 3 बीएचके 168 फ्लैट बनाने की तैयारी हो रही है। यह सभी फ्लैट बेचे जायेंगे। जिन्हें आमजन खरीद सकेंगे। जो कि निजी बिल्डरों के फ्लैट की अपेक्षा काफी कम दाम में मिलने की संभावना है और साथ ही पार्किंग से लेकर फ्लैट की बालकनी भी तय नियम के अनुसार बनेगी।
पहले फेज में -अजाक्स की वजह से अधूरा है काम
पुनर्घनत्वीकरण योजना के पहले चरण में हाउसिंग बोर्ड ने फ्लैट, कम्युनिटी हॉल, स्कूल भवन, ऑफिस परिसर, पानी की टंकी, बिजली घर और सड़कों आदि का निर्माण किया जायेगा। यहां तैयार फ्लैट शासकीय सेवकों को भी आवंटिये जायेंगे। लेकिन अजाक्स कार्यालय खाली नहीं होने की वजह से कुछ निर्माण कार्य अधूरा है। संगठन को खाली करने के लिये ग्वालियर व्यापार मेला मैदान के सामने दूसरा बंगला मिल चुका है।
निगम और टीएनसीपी से मिली अनुमति जल्द शुरू होगा निर्माण
ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण के दूसरे चरण में फ्लैट निर्माण के लिये टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगरनिगम से अनुमति मिल गयी है। जल्द ही ब्लॉक निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।
राजेन्द्र तिवारी, संपदा अधिकारी, हाउसिंग बोर्ड
