उजैद सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था, पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार
मेरठ. पुलिस ने संदिग्ध आतंकी उजैद को मेरठ से गिरफ्तार किया है। उजैद पाकिस्तान गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क मेंथा। जांच एजेंसियों के अनुसार वह पिछले लगभग 6 माह से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किये गये संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के भी संपर्क में था, दोनों की ऑनलाइन बात होती थी।
उजैद पाकिस्तान के मोबाइल नम्बर वाले कई लोगों के संपर्क में था। उजैद मेरठ के कोतवाली थाना इलाके के बनियापाड़ा का निवासी है। पुलिस कई दिनों से उजैद को तलाश रही थी। पुलिस कार्यवाही की भनक लगने के बाद उजैद और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था।
सेना पर फिदायीन हमला करने की तैयारी में था साजिद
इस मामले की एक अहम कड़ी मोहम्मद साजिश है। जिसे पुलिस ने 27 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार किया था। साजिद सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। उजैद साजिद से कहता था कि वह भी फिदायीन हमला करने के लिये तैयार है। मेरठ पुलिस ने सोमवार की शाम उजैद को गिरफ्तार किया है। उजैद से एटीएस और इंटेलीजेंस ब्यूरो ने पूछताछ की है। मोहम्मद साजिद पर युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है। साजिद जम्मू के बठिंडी इलको में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। साजिद से पूछताछ के दौरान ही मेरठ के उजैद का नाम सामने आया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की थी। सोमवार को उजैद को मेरठ से गिरफ्तार किया है।
