MP के 5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को CM का भरोसा, किसी की नौकरी नहीं जाएगी

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आउटसोर्स कर्मचारियों के ऊपर लटक रही सेवा समाप्ति की तलवार मंगलवार देर रात हटा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आउटसोर्स कर्मी की सेवा समाप्त नहीं होगी। इन्हें कहां नियोजित किया जा सकता है कि इस पर विचार किया जाएगा। कर्मचारी सरकार के अभिन्न अंग है और कर्मचारी हित में एक-एक करके निर्णय लिए जा रहे है। सीएम ने यह घोषणा कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में की।

कर्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। - Dainik Bhaskar
सीएम आवास पर जुटे 40 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि
राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में सरकारी सेवा में दो बच्चे संबंधी शर्त के प्रविधान को समाप्त करने के निर्णय के लिए आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में 40 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री आवास पर जुटे। एक-एक करके सभी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और अपनी मांगे भी सामने रखीं। सीएम ने कहा कि कर्मचारी सरकार का अभिन्न अंगहै और हर उपलब्धि में बराबर के भागीदार है।
पदोन्नति, महंगाई भत्ता और अनुकंपा नियुक्ति पर बोले सीएम
पदोन्नति को लेकर कोई अधिकारी पहल नहीं करता था, सब पदोन्नति करना भूल ही गए थे। हमने निर्णय लिया और एक लाख से अधिक कर्मचारियों को उनकी पात्रता के अनुसार पदोन्नतियां मिलीं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता को लेकर छूट दी गई। महंगाई भत्ता और राहत में वृद्धि करने के साथ अनुकंपा नियक्ति के लंबित मामलों का अभियान चलाकर निराकरण किया जा रहा है। नियमित पदों पर भर्तियां की जा रही है और ये जारी रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *