व्यापार मेला में वाहनों की खरीद पर आरटीओ शुल्क में 50% छूट की शीघ्र घोषणा : MPCCI

ग्वालियर, 24 नवम्बर । ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला के अगले माह (दिसम्बर-2026) से प्रारम्भ होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री- ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पत्र प्रेषित कर माँग की गई है कि प्रति वर्ष की भांति मेला अवधि के दौरान वाहन क्रय करने पर आरटीओ शुल्क में 50% की घोषणा शीघ्रातिशीघ्र की जाए ।
ज्ञात रहे गौरवशाली व्यापार मेला के शुभारम्भ से मेला समाप्ति की तिथि तक राज्य शासन द्वारा विगत्‌ 08 वर्षों से वाहन क्रय करने पर आरटीओ शुल्क में 50% की छूट दी जाती रही ।  गत्‌ वर्ष भी राज्य सरकार द्वारा यह छूट प्रदान की गई थी ।
व्यापार मेला में गत्‌ वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी ऑटोमोबाइल्स पर गैर परिवहन यानों तथा छोटे परिवहन यानों पर रोड टेक्स में 50% छूट शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने संबंधी घोषणा शीघ्र की जाए क्योंकि राज्य सरकार के इस निर्णय से निश्‍चित ही राज्य के राजस्व में भी कम समय में अधिक कोष की प्राप्ति एक ही स्थान से कर के रूप में हो सकेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *