ग्वालियर में उमा भारती बोलीं- ‘किसी की औकात नहीं जो मुझे चुनाव का टिकट दे, मैं खुद तय करती हूं’

ग्वालियर. वृंदावन से भोपाल जा रहीं पूर्व सीएम उमा भारती ने ग्वालियर में चुनाव लडने को लेकर कहा कि किसी की औकात है जो मुझे टिकट दे मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लडना है या नहीं। उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा, कांग्रेस गठबंधन के विषय में कहा कि एक बार यूपी में हम जीत गए तो 20 साल के लिए सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।
वहीं शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बहुत अच्छी शराब नीति बनाई थी जिसका एक-एक कामा व फुलस्टाफ मैंने लगाया था लेकिन सरपंच से लेकर विधायक, सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईमानदारी से अपनी भूमिका शराबबंदी में नहीं निभाई।
पुलिस सभी जगह नहीं जा सकती है वह लॉ एंड ऑर्डर बिगडने पर ही जाएगी। निगरानी जनप्रतिनिधियों को करना होगी। बता दें कि उमा भारती सडक मार्ग से वृंदावन से भोपाल जा रहीं थी लेकिन थोडी तबीयत खराब होने पर ग्वालियर रूकीं और यहां से ट्रेन से रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *