समय-सीमा में सेवायें न देने वाले तहसीलदार व नायब तहसीलदारों पर अर्थदण्ड 

ग्वालियर, – समय सीमा में सेवाएं न प्रदान न करना जिले के 7 तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को भारी पड़ा है। कलेक्टर – रुचिका चौहान ने इन अधिकारियों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 14 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। कलेक्टर द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
लोक सेवा प्रबंधक -सूरज यादव – के अनुसार समय सीमा में 8 आवेदनों का निराकरण न किये जाने पर नायब तहसीलदार पुरानी छावनी -रुचि अग्रवाल पर 4 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। इसी प्रकार तत्कालीन तहसीलदार लश्कर- मनीष जैन पर 6 आवेदनों का निराकरण न करने के कारण 3 हजार रूपये, तहसीलदार घाटीगांव – दिव्यदर्शन शर्मा पर 4 आवेदनों का निराकरण न करने के कारण 4 हजार रूपये, नायब तहसीलदार वृत सिरसौद -राकेश वर्मा व तत्कालीन नायब तहसीलदार गिरवाई -दिनेश चौरसिया पर 3-3 आवेदनों का निराकरण न करने के कारण 1500-1500 रूपये एवं नायब तहसीलदार मोहना  केके भोला व तत्कालीन नायब तहसीलदार बड़ागाँव राघवेन्द्र कुशवार पर 2-2 आवेदनों का निराकरण न किये जाने के कारण 1000-1000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *