मध्यप्रदेश में BJP-कांग्रेस की सियासी सक्रियता बढ़ी, उपचुनाव की आहट के बीच जबलपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
भोपाल. उत्तर प्रदेश में तीन माह बाद चुनाव होने वाले है लेकिन भाजपा और कांग्रेस का फोकस मध्य प्रदेश में क्यों बढ रहा है। पिछले दो दशकों से मध्य प्रदेश में भाजपा काबिज है जिसे हटाने के लिए कांग्रेस जोर मार रही है। विश्लेषक मानते है कि देश में केंद्र में होने के कारण आसपास के राज्यों को भी मध्य प्रदेश की राजनीति प्रभावित कर सकती है। इसी बहाने दोनों ही दल अपने संगठन को मजबूत कर लेंगे। इसके बाद 2028 के अंत में होने वाले एमपी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे।
मध्य प्रदेश के दतिया में कुछ माह पहले उपचुनाव में मिली जीत के बाद से कांग्रेस उत्साहित है। इसके बाद अब बीना उपचुनाव भी संभावित है, क्योंकि वहां के कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके मामले में अभी तक विधानसभा में फैसला नहीं हो पाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को 2 माह में फैसला लेने को कहा है। यह वक्त भी करीब आ गया है जिसके बाद निर्मला सप्रे की सदस्यता जा सकती है। फिर मध्य प्रदेश में उपचुनाव हो सकते है। इसमें भी कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है उसका दावा है कि हम इस चुनाव में भी जीत जाएंगे।
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बार-बार मध्य प्रदेश की ओर फोकस करने के मायने भी निकाले जा रहे है। राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि दतिया उपचुनाव, वोट चोरी के मुद्दे बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतें और छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जो ऊर्जा मिल रही है भीड जुटाने में भी कांग्रेस को सफलता मिल रही है। इसी ऊर्जा को कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती है।
भाजपा भी एक के बाद संगठनात्मक नियुक्तियां करती जा रही है। हाल ही में भाजपा ने कई बडे पदों पर नियुक्तियां की है। इसके अलावा संघ ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद तेज कर दिया है। भाजपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश के बडे नेताओं को जिम्मे देने की भी तैयारी कर ली है। एमपी के कई नेताओं को उत्तर प्रदेश की कई विधानसभा सीटों को जिताने का जिम्मा भी देने की तैयारी कर ली है। आने वाले दिनों में और भी नियुक्तियों का दौर भाजपा में देखने को मिलेगा जिन्हें यूपी में भाजपा को तीसरी बार जीत दिलाने का जिम्मा दिया जाएगा।
