अमेरिका के मिसिसिपी के समुद्र में गिरे विमान में 2 बच्चों सहित 6 की मौत

मिसिसिपी. अमेरिका के मिसिसिपी में मंगलवार की दोपहर एक विमान समुद्र में गिर गया है। हादसे में 2 बच्चों सहित सभी 6 लोगों की मौत हो गयी है। विमान न्यू ऑरलियंस से फ्लोरिडा जा रहा था। यह लगभग 8800 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। तभी 322 किमी प्रतिघंटे से अतिधक की रफ्तार से नीचे गिरने लगा और समुद्र में डूब गयाहै।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के अनुसार सेसना सेंटूरियन 210 विमन उड़ान भरने के ल्रगभग 30 मिनट बाद ही मिसिसिपी के पास पहुचा। अचानक विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। आंकड़ों के अनुसार अंतिम कुछ पल में इसकी नीचे गिरने की रफ्तार लगभग 18 हजार फीट प्रति मिनट थी। इसके कुछ ही देर के बाद विमान का फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा मिलना बंद हो गया।
सुनसान द्वीप पर हुआ हादसा
हॉर्न आइलैंड मिसिसिपी के बिलॉक्सी शहर से करीब 12 नॉटिकल मील दूर है। यह एक सुनसान द्वीप है, जहां कोई नहीं रहता। यहां सिर्फ निजी नाव से पहुंचा जा सकता है। बिलॉक्सी, ओशन स्प्रिंग्स या पास्कागौला से नाव के जरिए यहां पहुंचने में करीब 30 मिनट से एक घंटे तक का समय लगता है। यह द्वीप गल्फ आइलैंड्स नेशनल सीशोर का हिस्सा है। यह एक नेशनल पार्क है, जिसमें मिसिसिपी से फ्लोरिडा तक करीब 160 मील के इलाके में फैले 12 द्वीप शामिल हैं। हॉर्न आइलैंड करीब 10 मील लंबा और एक मील चौड़ा है। गर्मियों में यह मिसिसिपी के लोगों के घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है।
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने मंगलवार देर रात बताया कि तलाशी अभियान के दौरान विमान में सवार सभी 6 लोगों के शव मिल गए हैं। मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ मरीन रिसोर्सेज (MDMR) के गोताखोरों ने विमान के अंदर शवों को खोजा। हादसे के बाद बचाव दल को मौके से 3 लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *