ग्वालियर 97 सिविल जजों के साथ अव्वल, न्याय शक्ति में एमपी में 55प्रतिशत सिविल जज महिलायें

ग्वालियर. न्याय की कुर्सी पर मध्यप्रदेश की बेटियां तेजी से अपनी जगह बना रही है। एमपी के 1,085 सिविल जजों में 593,55 महिलायें है। हालांकि, जिला जज स्तर पर पुरूषों का वर्चस्व कायम है। गृह जिले के आधार पर भोपाल से सबसे अधिक 68 महिला सिविल जज है। जबकि कुल सिविल जजों की संख्या में ग्वालियर पहले स्थान पर है। ग्वालियर‘-चंबल संभाग की 110 महिलायें सिविल जजों में 82 ग्वालियर-शिवपुरी से है। अंचल के 6 जिलों में सिर्फ भिंड ऐसा जिला है कि जहां महिला जजों की तुलना में पुरूषों की संख्या ज्यादा है।


जिला जजों में 17.45प्रतिशत महिलायें
जिला जजों की लिस्ट में 728 नाम शामिल है। इनमें 127 महिलायें और 601 पुरूष है। राज्य के 51 जिला न्यायालयों में 10 की कमान महिला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के पास है। ग्वालियर-चंबल में केवल मुरैना की जिम्मेदारी महिला न्यायाधीश संभाल रही है।
नोट- आंकड़े मप्र हाईकोर्ट की वेबसाइट से प्राप्त किये गये है। प्रतिनियुक्ति पर या अन्य कार्यो के लिये पदस्थ न्यायाधीशों को शामिल नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *