मासूम बच्चे का गला रेतने वाला बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर. थाना ग्वालियर क्षेत्र में मासूम बच्चे का गला ब्लेड से रेतने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित सांघी ने एसपी शहर मध्य पंकज पाण्डेय के द्वारा स्वयं थाना प्रभारी ग्वालियर टीआई दीपक यादव को साथ लेकर मय थाना बल की टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से चर्चा करने पर घटना में संदिग्ध एक व्यक्ति की उसके पहनावे व हुलिया के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई थी।
उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा वैज्ञानिक व डिजीटल साक्ष्यों को परखा गया। उक्त हुलिया व पहनावे के आधार पर पतारसी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि उक्त हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति लधेड़ी थाना ग्वालियर क्षेत्र में ही निवास करता है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी ने मय थाना बल के उक्त व्यक्ति का पता ज्ञात कर उसे लधेड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस द्वारा घटना मे प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया तथा गिरफ्तार बदमाश से पुलिस द्वारा घटना के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

