LatestNewsराष्ट्रीय

कांग्रेस अनाज मंडी में धरना देंगे, दिग्विजय सिंह, सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी व विधायक समेत विरोध में शामिल होंगे

इंदौर. किसान संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद को तमाम विपक्षी दलों ने समर्थन दे दिया है। कांग्रेस ने मंगलवार 8 दिसंबर को इंदौर में मंडियां और बाजार बंद करवाने की घोषणा की है। विरोध प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह शाहिल होंगे। कांग्रेसी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन छावनी अनाज मंडी में करेंगे। पहले कांग्रेसियों ने चोइथराम मंडी में प्रदर्शन की घोषणा की थी लेकिन व्यापारियों के ऐतराज के बाद स्थान बदल दिया गया।
शहर और जिला कांग्रेस की ओर से ऐलान किया गया है कि मंगलवार सुबह 9 बजे से अनाज मंडी में आंदोलन प्रदर्शन होगा। दिग्विजय सिंह के साथ सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी व विधायक समेत तमाम कांग्रेस विरोध में शामिल होंगे। इस दौरान मंडी भी बंद की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के अनुासर पहले संगठन ने विरोध प्रदर्शन चोइथराम सब्जी मंडी में करने का मन बनाया था। इस संबंध में व्यापारियों से चर्चा हुई थी। मंडी के व्यापारियों ने सुझाव दिया कि मंडी बंद कराने कह घोषणा 72 घंटे पहले की जाती तो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *