LatestNewsराष्ट्रीय

अवॉर्ड लौटाने राष्ट्रपति भवन जा रहे 30 एथलीट्स को पुलिस ने रोका, सुबह 11 से 3 बजे तक भारत बंद

नई दिल्ली. तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। किसानों के समर्थन में आज पंजाब के 30 एथलीट्स अवॉर्ड लौटाने राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
भारत बंद का समय 11 से 3 बजे तक रखा
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि हम शांति से प्रदर्शन करते रहेंगे। हम आम आदमी को परेशान नहीं करना चाहते। वहीं मंगलवार को भारत बंद का समय 11 बजे से 3 बजे तक इसीलिए रखा है क्योंकि 11 बजे तक ज्यादातर लोग ऑफिस पहुंच जाते है और 3 बजे छुट्टी होनी शुरू हो जाती है।
दूसरी ओर किसानों को समर्थन देने के लिए सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ लखनऊ से कन्नौज जाने के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें लखनऊ में ही रोक दिया इसके बाद अखिलेश वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और अखिलेश के समर्थक पुलिस से उलझते नजर आए। पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *