मॉडिफाइड साइलेंसर- ऑटोपार्टस की दुकानों पर छापामार कार्यवाही में बुलेट के 61 सायलेंसर जप्त

ग्वालियर शहर  में मॉडिफाइड साइलेंसर रखने एवं बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर विशेष कार्यवाही की गई। एएसपी अनु बेनीवाल को शहर में कुछ ऑटो पार्टस के दुकानदार मॉडिफाइड साइलेंसर बेच रहे हैं, उक्त सूचना परयातायात पुलिस की एक टीम थाना यातायात कम्पू निरी० धनंजय शर्मा व दूसरी टीम सूबेदार प्रवल सिंह के नेतृत्व में बनाई गई। उक्त टीमों द्वारा यातायात के कर्मचारियों को सादा कपड़ों में बुलेट मोटरसाईकिल के मॉडिफाइड साइलेंसर की तलाश करने हेतु शिन्दे की छावनी क्षेत्र में ऑटोमोबाइल/बाईक एसेसरीज की दुकानों पर भेजा गया।
उक्त क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार जैसे डोलफिन, डोलकिया, इन्दौरी आदि मॉडिफाइड साइलेंसर दिखाये गये। उक्त दोनों टीमों ने बुलेट मोटरसाईकिल के मॉडिफाइड साइलेंसर का बिक्रय करने वाले दुकानदारों के संबंध में अपने-अपने टीम प्रभारियों को जानकारी दी गई। दुकानों पर जाकर छापामार कार्यवाही की गई जिनमें चिराग ऑटोमोबाईल पर 12, कप्तान बुलेट एसेसरीज पर 30 व अजंता ऑटोमोबाईल पर 19 मॉडिफाइड साइलेंसर बिक्रय करने हेतु दुकानों पर रखे पाये गये। यातायात पुलिस द्वारा कुल 61 मॉडिफाइड साइलेंसर को जप्त कर दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर दिनांक 15. दिसम्बर को माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
यातायात पुलिस ने किये चालान
यातायात पुलिस थाना झांसीरोड द्वारा नम्बर प्लेट के 20 चालान किये जाकर उनसे 10,000 रूपये शमन शुल्क बसूला गया। इसी प्रकार यातायात थाना कम्पू द्वारा बिना नम्बर प्लेट के 05 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 2500 रूपये तथा 01 मॉडिफाइड साइलेंसर का 1000 रूपये का शमन शुल्क बसूला गया। थाना यातायात गोला का मंदिर द्वारा नम्बर प्लेट के 47 चालान किये जाकर उनसे 23,500 रूपये शमन शुल्क बसूला गया एवं 07 मॉडिफाइड साइलेंसर के चालान एवं अन्य चालान 45 किये जाकर 16,000 शमन शुल्क बसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *