तानसेन समारोह- इंटक मैदान पर बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला के सूफी गायिकी से बंधेगा समा

ग्वालियर. तानसेन समारोह की पूर्व संध्या शनिवार की शाम 6 बजे हजीरा इंटक मैदान में पारंपरिक रूप से पूर्वरंग ‘गमक’ संगीत सभा सजेगी। गमक में विश्व विख्यात सूफी गायिका और बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला की प्रस्तुतियों से शाम गुलजार होगी। गमक का आयोजन तानसेन समारोह की पूर्व संध्या पर किया जाता है। इस बार गमक में दुनियाभर में सूफियाना, सुगम संगीत व फिल्मी पार्श्व गायन का परचम लहरा चुकी जसपिंदर नरूला धूम मचाएंगी। बॉलीवुड फिल्मों में भी कई हिट गीत गा चुकी हैं। उन्हें हिन्दी फिल्म “प्यार तो होना ही था” में रेमो फर्नांडिस के साथ गाए गए टाइटल गीत से प्रसिद्धि मिली थी। इसके लिये नरूला को वर्ष 1999 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।

बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरुला के आवाज से आज गूंजेगा ग्वालियर। - Dainik Bhaskar
इंटक मैदान में सब्जी मंडी बंद रहेगी
इंटक मैदान पर गमक आयोजन दिवस को यहाँ पर लगने वाली सब्जी मंडी को सब्जी व्यवसायियों की सहमति से एक दिन के लिए बंद रखने अथवा किसी दूसरे स्थल पर लगवाने के लिये भी नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य समारोह आयोजन स्थल तानसेन समाधि परिसर एवं इंटक मैदान पर होने वाले उप शास्त्रीय संगीत सभा गमक में आने वाले संगीत रसिकों के लिये पार्किंग की बेहतर से बेहतर व्यवस्था करें। पार्किंग व्यवस्था ऐसी हो, जिससे रसिक कम से कम दूरी तय कर समारोह स्थल पर पहुंच सकें। साथ ही शहर का यातायात भी बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *