Newsमप्र छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार वाहन ने हाइवे पर चीते को कुचला हुई मौत, दूसरे चीते की तलाश जारी

हाईवे पर चीता की मौत के बाद वन विभाग ने पुलिस को 300 मीटर दूर ही रोक दिया है। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे-44 (शिवपुरी लिंक रोड) पर घाटीगांव सिमरिया मोड़ पर कूनो से भागे 2 चीतों में ऐ चीता की मौत हो गयी है। जंगल से निकलकर जब सड़क पर चीता आया तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया है तो दूसरे चीते की तलाश की जा रही है। घटना रविवार की सुबह 5-6 बजे के बीच की है। घटना की खबर मिलते ही घांटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल को निगरानी में ले लिया है। कूनों के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये है। चीते के शव को कूनों पहुंचाया जा रहा है। जहां पर एक्सपटर््स का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।सैटेलाइट कॉलर आईडी से लगातार चीतों पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही सड़क पर चीते को कुचला अधिकारियों को खबर मिल गयी घटनास्थल पर काफी भीड़ थी। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस तक को पास नहीं दिया। पूरी कार्यवाही वन विभाग के अधिकारी कर रहे है। जानकारी के मुताबिक मृत चीते का नाम केजी-3 मादा है। इसका जन्म कूनो नेशनल पार्क में ही हुआ था। यह गामिनी का शावक बताया जा रहा है।
चीता हाईवे किनारे गिरा, मौके पर दम तोड़ा
बता दें कि कूनो के जंगल से निकलकर दो चीता घाटीगांव के जंगल में पहुंच गए थे। यहां रविवार तड़के 5 बजे के लगभग वह घाटीगांव के जंगल से निकलकर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क क्रॉस कर दूसरी तरफ जा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक चीता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चीता हाईवे किनारे गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद जब चीता पड़ा लोगों ने देखा तो पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। आपको बता दें कि कूनो से दो युवा चीते भागे थे। दोनों की लोकेशन घाटीगांव के सिमरिया मोड के आसपास आ रही थी। कूनो से वन विभाग की टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी। शनिवार शाम को सिमरिया इलाके में एक गाय पर दोनों चीतों ने हमला किया था। जिसमें गाय की मौत हो गई थी। तभी से वन विभाग के अफसरों ने यहां अपना डेरा जमा लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *