कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10.50 रुपए तक घटे
नई दिल्ली. आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 10 रुपए घटकर 1580.50 हो गई है। पहले ये ₹1590.50 में मिल रहा था। वहीं मुंबई में यह अब 10.50 रुपए सस्ता होकर 1531.50 रुपए में मिलेगा।
लोन सस्ते हो सकते है
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 3 से 5 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोन सस्ते होंगे और आपकी ईएमआई भी घट सकती है।
इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी पिछली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग (29 सितंबर से 1 अक्टूबर) में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया था और इसे 5.5 प्रतिशत पर जस का तस रखा था। वहीं अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।

