ग्वालियर में कमरे से मिली इलेक्ट्रिशियन की लाश
ग्वालियर. शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। बता दें कि देर शाम को नारायण बिहार कॉलोनी में एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में देवेंद्र कुशवाह का शव मिला। शव का आधा हिस्सा बेड पर था और आधा जमीन पर था, लाश करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।
नशे के कारण हुई मौत
पुलिस ने जांच में बताया कि देवेंद्र शराब का आदी था, जिसके कारण पारिवारीक विवाद के कारण उसकी पत्नी 4 साल पहले बच्चों के साथ बहोडापुर में किराए के मकान में अलग से रहने लगी। पुलिस के अनुसार जांच में शराब के नशे में गिरने से मौत की आशंका बताई जा रही है। मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। मामले की जांच शुरू कर दी है।

