Uncategorized

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 2 उंगलियां जीप के दरवाजे में दबी तो बहने लगा खून, चक्कर आ गये

बैतूल. आठनेर में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वागत रैली के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गयी ।वाहन पर चढ़ते वक्त उनकी उंगली गाड़ी के गेट में दब गयी। इससे दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया। कार्यकर्त्ताओं ने डीजे बन्द कर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। हेमंत खंडेलवाल के साथ मौजूद जिला भाजपा ध्यक्ष कृष्णा गायकी ने बताया है कि भीड़ के वक्त वह वाहन के गेट पर थे। तभी अचानक जप का गेट बंद दिया गया है जिसमें प्रदेशाध्यक्ष की 2 उंगलियां दब गयी। इसके बाद उनसे खून आने लगा। मैंने उन्हें देखा तो उनकी तबियत कुछ बिगडी हुई लगी तो उन्हें मैंने तत्काल निजी अस्पताल दे गये। जहां जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया। एक्सरे में भी कोई परेशानी नजर नहीं आई।
चोट की वजह से चक्कर आये-डॉक्टर
डॉ. देवेन्द्र चढ़ोकर ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि उनकी उंगली में चोट और तेज दर्द की वजह से चक्कर आ गये। फिलहाल उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्हें इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। आपको बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद खंडेलवाल पहली बार आठनेर पहुंचे थे। उनके स्वागत में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्मा, तुलादान और स्वागत समारोहों का आयोजन किया गया।
अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने कार्यकर्त्ताओं ने जोश और जनता के स्वागत को देखते हुए फिर से रोड़ शो में भाग लिया। वह नगर में आयोजित सभी स्वागत समारोहों में शामिल हुए और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *