स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन ‘रूखसत-2025‘
ग्वालियर .आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा यूजी और पीजी फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी ‘रूखसत-2025‘ का आयोजन किया गया। संस्थान के तुरारी कैंपस स्थित उस्ताद अलाउद्दीन खां ऑडिटोरियम में ‘रूखसत-2025‘ के अवसर पर जूनियर छात्र-छात्राओं ने मधुर नगमों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सीनियर्स को रूखसत किया। वहीं सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियर्स का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने और उन्हें जागरूक करने के लिए अपने अनुभवों को शेयर किया। ग्वालियर में बिताये अपने शैक्षणिक अनुभवों को लेकर वीडियो भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के इस अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एचओडी डॉ. प्रशांत कुमार सिद्धे सहित विभिन्न प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन गुलशन और हिमानी द्वारा किया गया।
वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर राखी मैम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने आयोजन समिति, फेकल्टीज और विद्यार्थियों सेवकों के समर्पण और टीम वर्क के प्रयासों की सराहना की।
