मदाखलत अमले ने अस्थाई अतिक्रमण को हटाया

ग्वालियर -शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
मदाखलत निरीक्षक ने बताया कि सत्यपाल सिंह चौहान के दिये गए निर्देश पालन में पार्क होटल के बाहर फुटपाथ पर लगी अवैध गुमटियां हटाई जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि उक्त स्थल पर गुमटी आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे, अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जब्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही दीनदयाल नगर स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स में अस्थाई अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त शिकायती आवेदन पर कार्यवाही करते हुए दुकान न.12 पंजाबी दरबार गली से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाकर शिकायत का निराकरण किया जाकर फुटपाथ पर रखा सामान को जब्त करने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *