जयविलास परिसर में लगे 12 नग दक्षिणी बबूल के पेड रेनोवेशन कार्य में बाधक होने के कारण काटने की अनुमति

सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ को काटने की अनुमति शर्तों के साथ दी
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर के पार्क विभाग द्वारा सचिव, कमलाराजे चैरिटेबल ट्रस्ट जयविलास परिसर ग्वालियर को वृक्ष काटने की अनुमति आवश्यक शर्तों के साथ प्रदान की है।
उद्यान अधीक्षक कार्तिक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय फालके सचिव, कमलाराजे चैरिटेबल ट्रस्ट जयविलास परिसर ग्वालियर ने ट्रस्ट के अधिपत्य की झांसी रोड अधिपत्य भूमि पर लगे 12 नग दक्षिणी बबूल के पेडों को रेनोवेशन कार्य में बाधक होने के कारण काटने की अनुमति चाही गई थी। संबंधित पार्क पर्यवेक्षक द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण कर वृक्ष को काटने की अनुमति शर्तों के साथ दी।
शर्तों के अनुसार पेडों को काटते एवं छांटते समय यदि किसी प्रकार की जनहानि एवं दुर्घटना घटित होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी, नगर निगम ग्वालियर इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। वृक्ष को काटते अथवा छांटते समय यदि किसी भी प्रकार का जनाक्रोश या आपत्ति होती है तो अनुमति आदेश स्वतः ही निरस्त माना जाएगा। अनुमति की वैधता 45 दिवस तक मान्य होगी। 45 दिवस उपरांत अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
वृक्ष अधिकारी द्वारा आवेदन एवं फोटो के अनुसार भवन में बाधक पेड एवं शाखाओं को काटते एवं छांटने से संबंधित अनुमति दी गई है। यदि इसके अतिरिक्त किसी अन्य पेड़ की शाखा को काटते एवं छांटने का कार्य किया गया तो आवेदक के विरुद्ध मध्यप्रदेश वृक्ष परिरक्षण अधिनियम 2001 के तहत कार्रवाई की जाएगी। काटी गई लकडिया उद्यान विभाग नगर निगम के जमुना बाग नर्सरी में जमा कराना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *