ऊर्जा मंत्री एक माह तक एसी-पेट्रोल-डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे, टेंट में करेंगे रात्रि विश्राम

संकल्प पूरा करने ऊर्जा मंत्री पार्क के बाहर टेंट में सो रहे है। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर,. पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और हरित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिये ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने एक माह तक एसी और पेट्रोल -डीजल वाले वाहन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया है।
ऊर्जामंत्री का कहना है िकवह एक माह तक ग्वालियर अपने निवास के सामने स्थित पार्क के बाहर टेंट लगाकर पंखे में रात्रि विमाश्र करेंगे। अब ऊर्जामंत्री ग्वालियर शहर में ई-बाइक का इस्तेमाल और बाइक चार्जिंग में सोलर ऊर्जा का उपयोग करेंगे। उन्होंने इस अभियान के तहत नागरिकों से अपील की है कि वह अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाकर प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करें। इसस पहले भी ऊर्जामंत्री एक माह तक बिना चप्पलों के नंगे पैर रहने का संकल्प कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *