अभी कोरोना JN.1 वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट, कमजोर करता है इम्यूनिटी, नए केस तेजी से बढ़े

भोपाल. कोरोना वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। वर्तमान की स्थिति यह है कि कोविड 19 डेशबोर्ड के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3758 पहुंच गई हैं। वहीं, मध्यप्रदेश 3 नए केस के साथ 19 एक्टिव पेशेंट हैं। 19 मई को देश में सिर्फ 257 एक्टिव केस थे। वहीं, इंदौर में 22 मई को निजी लैब में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब डॉक्टरों ने मरीजों में कोरोना के लक्षण नजर आने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी पूछ रहे हैं। दरअसल, देश में सबसे अधिक 1400 कोरोना के केस केरल से सामने आए हैं। समर वेकेशन में बड़ी संख्या में लोग मध्य प्रदेश से घूमने के लिए केरल जाते हैं।
भोपाल के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि कोरोना वायरस का वैरिएंट JN.1 अभी वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट है यानी इस पर नजर रखी जा रही है। यह ज्यादा खतरनाक नहीं है। लेकिन तेजी से फैलता है। मरीज में हल्के लक्षण नजर आते हैं और यह सीजन रोग की तरह 3 से 5 दिन में ठीक भी हो जाता है। ऐसे में मास्क पहनने और कोविड नियमों का पालन कर इसके स्प्रेड होने की रफ्तार धीमी की जा सकती है।
वहीं, गांधी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा के अनुसार वायरस के रोकथाम के लिए अभी से कदम उठाने होंगे। अभी इसके जितने भी वैरिएंट भारत में मौजूद हैं, सभी वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट हैं। जितने ज़्यादा लोग वायरस से संक्रमित होंगे, उतनी ज़्यादा इसकी ताकत बढ़ेगी और यह नए-नए रूपों में बदलता जाएगा। इसलिए अभी से सतर्क रहना और बचाव करना जरूरी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *