कृषि वैज्ञानिकों के दलों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ग्वालियर – विकसित कृषि संकल्प अभियान के पहले दिन यानि 29 मई को जिले के गाँवों में उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिये कृषि वैज्ञानिकों के चार दल विशेष वाहनों से रवाना हुए। प्रत्येक दल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक शामिल हैं। यहाँ मेला रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र से जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने हरी झण्डी दिखाकर वैज्ञानिकों के वाहनों को रवाना किया।
ग्वालियर जिले में भी विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा। यह अभियान भारत सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय की पहल पर आयोजित हो रहा है। अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन व कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी गाँव-गाँव पहुँचकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की बारीकियाँ बतायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *