पूर्वक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में संपन्न हुई श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक की बैठक

जबलपुर -मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निर्देशानुसार मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती नीता राठौर के साथ कार्यालय प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित रूप से सभी तकनीकी आईटीआई एवम तारमिस्त्री प्रमाण पत्र प्राप्त लाइन कर्मचारियों को जोखिम भत्ता प्रदान करने, राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश के दिवस कार्य करने पर अतिरिक्त वेतन देने, द्वेष भावना एवं सतना वृत्त अंतर्गत निजी हित लाभ के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया जा रहा है इस तरह की कार्यवाही पर रोक लगाई जाने, सतना वृत्त अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 में 50 वर्ष आयु सीमा का हवाला दे कर कार्य से पृथक कर दिया गया था उक्त कर्मचारियों को वापस कार्य पर रखा रखने, फील्ड में कार्यरत तकनीकी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को वाहन भत्ता दिए जाने , उपकेद्रों का संधारण कार्य करवाए जाने, तार मिस्त्री परीक्षा पास अकुशल आउटसोर्स कर्मचारियों को कुशल श्रमिक का दर्जा दिए जाने के साथ साथ आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा निवृत आयु कंपनी के नियमित कर्मचारियों की तरह 62 वर्ष में की जाने हेतु इस संबंध में कर्मचारियों को ERP में दर्ज करने सहित अन्य 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रूप से शीघ्र निराकरण करने हेतु संगठन को आश्वस्त किया गया ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा , ट्रांमिशन कंपनी मुरैना शाखा अध्यक्ष शशिशेखर श्रीवास्तव , सतना शाखा अध्यक्ष हरीशंकर कुशवाहा, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, टीकमगढ़ शाखा अध्यक्ष राजेश रजक, भिंड शाखा अध्यक्ष शुभकरण सिंह शेखावत जी, सुनील कुमार जी टीकमगढ़, शुभम सराठे जी सिवनी उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *