शनि अमावस्या पर ऐंती शनिमंदिर में श्रद्धालुओं की भीड, तिल -तेल से अभिषेक करने पहुंचे

ग्वालियर. मुरैना के ग्राम ऐंती स्थित शनि मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस मंदिर में भगवान शनि की प्रतिमा है। मेले के लिये मुरैना पुलिस व जिला प्रशासन ने वहां इंतजाम किये गये है। 2 ट्रेने भी विशेष रूप से चलाई गयी है। आपको बता दें कि मुरैना ग्राम ऐंती स्थित शनि मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया गया है। मेले की व्यवस्थाओं के लिये पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिये भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसडीएम प्रदीप तोमर, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह रामनिवास सिंह सिकरबार,  तहसीलदार महेश सिंह कुशवाह,  मधुलिका तोमर, आरआई होतम सिंह यादव,सतीश उपाध्याय आदि व्यवस्था को अंजाम देने में जुटे है।


भगवान शनि के दर्शन करने पहुंचे
ऐंती पर्वत स्थित सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेन्द्र महेश्वरी ग्वालियर हाईकोर्ट जजेज, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रामनिवास रावत और कांग्रेस राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा आदि ने भी दर्शन किये। इसके अलावा भगवान शनि के दर्शन करने के लिये केवल मुरैना-ग्वालियर बल्कि आसपास के शहरों के लोग दर्शन के लिये आते हैं। इसके अलावा राजस्थान व उत्तरप्रदेष से भी लोग दर्शन करने आये। रेलवे मंत्रालय द्वारा आगरा व झांसी से विशेष 2 ट्रेनों का भी मेले के लिये संचालन किया गया जिसमें यात्रियों को लाने ले जाने में कोई असुविधा न हो।

शनि मंदिर पर भीड़
बाल मुंडवाने तथा जूते-चप्पल छोड़ने की परंपरा
शनि अमावस्या पर शनि मंदिर के बाहर अपने पुराने जूते-चप्पल तथा बाल मुंडवाने की परंपरा है। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग अपने जूते चप्पल छोड़कर जाते हैं तथा बाल मुंडवाकर नहाते हैं, उसके बाद शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल तथा काले तिल चढ़ाते हैं।इस समय दिन में तेज धूप हो जाती है, इसलिए कई श्रद्धालु रात में ही मंदिर में पहुंच गए हैं। सुबह से ही दर्शन व पूजा पाठ शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण महिला व पुरुष की अलग-अलग लंबी लाइनें लगती हैं। तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए लोग जल्द सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *