डीजल बिक्री को लेकर विवाद में चली गोली, ग्वालियर किया रेफर

मुरैना. सिविल लाइन थाना इलाके में सिकरौदा गांव में डीजल बिक्री को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते ही हिंसक झड़प् में बदल गया। झगड़ा में नरेन्द्र पुत्र अशोक शर्मा के पैर में गोली लगने से गंभीर घायल हो गये। उनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हो पाया है। घटना शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के लगभग की हे। ऐसा बताया जा रहा है कि सिकरौदा गांव में डीजल की बिग्री को लेकर 2 पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी बात हाथापाई तक पहुंच गयी। गोली चलने से नरेन्द्र पुत्र अशोक शर्माके पैर में लगी है। हालांकि पुलिस अभी इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है कि गोली किसन मारी है या फिर स्वयं ने मार ली है।
दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष का कहना है कि डीजल बिक्री को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक झड़प में बदल गया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि हमला पहले पक्ष ने किया, जिसके बाद विवाद ने गंभीर रूप लिया। गोली स्वयं ने मारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *