आशीष चतुर्वेदी पर पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप, पुलिस बोली आशीष स्वयं का सिर दीवार से मारा

ग्वालियर. व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी की गिरफ्तारी वारंट को तामील कराने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। आरोप आशीष और उसके परिजन पर हे। हमले के बीच एसआई आशीष शर्मा घायल हो गये। उनके सिर में चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिये परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसआई को घायल देखकर व्हिसल ब्लोअर ने भी अपना सिर दीवार में मार लिया, पुलिस ने तत्काल उसे रोका और जयारोग्य चिकित्सालय (जेएएच) ले जाकर मेडीकल कराया और इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी।
आपको बता दें कि व्यापमं घोटाले से जुड़े मामले में वह लम्बे समय से न्यायालय में गवाही देने नहीं जा रहा था। न्यायालय से सख्त आदेश था और साथ ही गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस टभ्म पर हमले के मामले में आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ नया केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
मुझे गिरफ्तारी वांरट की जानकारी नहीं-आशीष चतुर्वेदी
व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मुझे किसी गिरफ्तारी वारंट की जानकारी नहीं दी है, सीधे मेरे घर पर गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची है। इसका विरोध करने पर मुझ पर ही हमला किया गया है पुलिस लगातार मुझे धमका रही है।
म्ंगल सिंह टीआई बोला-हमल में एसआई जख्मी
आशीष चतुर्वेदी का गिरफ्तारी वारंट था। जिस पर उनको बताने पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने पुलिस पर हमला करने के बाद अपना सिर दीवार पर दे मारा है। हमारा एक एसआई जख्मी हुआ है। जबकि इनको भी हम मेडीकल के लिये लेकर आये है। इनको न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *