ऊर्जामंत्री ने साईकिल से किया शहर भ्रमण, सब्जी खरीदी, बोले-एक सप्ताह में एक दिन चलाउंगा साईकिल

ग्वालियर. ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह  तोमर अपने अनोखे अन्दाज के लिये पहचाने जाते हैं। रविवार की सुबह अपने निज निवास से साइैकिल पर सवार हो शहर भ्रमण पर निकले। उनके समर्थक भी साईकिल से उनके पीछे चलते नजर आये। न्यू कॉलोनी स्थित अपने अपने घर से उन्होंने साइ्रकिल उठाई और इंटक मैदान तक पहुंचे।
धनिया सब्जी के ऊपर डलवाया
इंटक मैदान स्थित सब्जी मंडी में ऊर्जामंत्री ने घर के लिये लौकी, आलू, प्याज, टमाटर और तरबूज खरीदा। इस बीच उन्होंने आम ग्राहकों की तरह सब्जियों के दाम पूछे। मोलभाव किया और धनिया भी ऊपर से उलवाया। दुकानदारों ने पैसे लेने से मना किया । लेकिन मंत्री ने जोर देकर सब्जियों के पैसे दिये।
जनता से संवाद और जागरूकता अभियान
शहर भ्रमण के दौरान ऊर्जा मंत्री हजीरा भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। समर्थकों के साथ साइकिल से निकले मंत्री तोमर ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *