IED विस्फोट में CRPF अधिकारी शहीद, एक जवान घायल

झारखंड. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए। वहीं, हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला शनिवार दोपहर उस समय हुआ जब सुरक्षा बलों का दस्ता जंगल में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रहा था। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में कई जगह आईईडी बिछा रखे हैं। जैसे ही जवानों का दल वहां से गुजरा, आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया।
एक महीने में आईईडी ब्लास्ट की तीसरी घटना
मार्च महीने में झारखंड के इस क्षेत्र में यह तीसरी आईईडी विस्फोट की घटना है। 18 मार्च को जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोड़ा में हुए आईईडी धमाके में सीआरपीएफ की 134 बटालियन के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुए थे। इसके अलावा, 5 मार्च को बलीबा जंगल के पास नक्सली आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के एक असिस्टेंट कमांडेंट सहित तीन जवान घायल हो गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *