बिजली कनेक्शन काटने गये ग्रामीणों ने की बिजली कर्मचारी की पिटाई

ग्वालियर. करहिया थाना इलाके ईटमा गांव में बिजली कम्पनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला नजर में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़त कर्मचारी श्री कृष्ण बघेल की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
बिजली विभाग इन दिनों बकाया बिल वसूली का अभियान चला रहा है। शुक्रवार को विभाग के कर्मचारी ईटमा गांव पहुंचे। यहां प्रीतम कुशवाह, कल्याण कुशवाह और दिलीप कुशवाह पर 6,232 रूपये का बिजली बिल काया था। बिल जमा न होने पर कर्मचारियों ने उनका कनेक्शन काट दिया। इससे नाराज होकर बकायादारों और उनके परिजनों ने बिजली कर्मचारियोें के साथ मारपीट की।
करहिया थाना प्रभारी देवन्द्र लोधी ने बताया कि बिजली विभाग के आउससोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस आगे कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *