डबरा के नवग्रह पीठ पर पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री साथ में नरोत्तम मिश्रा, मंदिर में नवग्रहों की पत्नी संग है प्रतिमायें, बोले-विश्वप्रसिद्धि होगी

ग्वालियर. डबरा में निर्माणाधीन मंदिर देश के सबसे बड़े नवग्रह पीठ का आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्णशास्त्री ने दौरा किया। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण किया और विराजमान मूर्तियों के दर्शन किये।
धीरेन्द्र शास़्ी ने कहा है कि यह अद्भुत और अकल्पनीय पीठ मन को प्रसन्न कर देती है। मंदिर से नवाचार का विशेष प्रयोग किया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि यह सिद्ध पीठ आने वाले समय में विश्वप्रसिद्धि प्राप्त करेगी। मंदिर की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यहां गज द्वार पर अद्भुत नक्काशी की गयी है। अष्टधातु से निर्मित नवग्रहों की मूर्तियां स्थापित की गयी है। सबसे खास बात यह है कि सभी यह यहां अपनी पत्नियों के साथ विराजमान है।
शास्त्री ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में विज्ञान और वास्तु का विशेष ध्यान रखा गया है। सूर्य भगवान के चारों ओर नवग्रहों की स्थिति और उनकी गति इस मंदिर को अनूठा बनाती है। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने की घोषणा भी की।इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीमन नारायण मिश्र, डॉ. आनंद मिश्रा, पूर्व मंडी अध्यक्ष मुकेश बंटी गौतम, विवेक मिश्रा, दीपक तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *