पांच लोगों की हत्या से फैली सनसनी, रात 2 बजे आया फोन, पुलिस ने घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाया

ग्वालियर. उटीला थाना इलाके से बंधोली गांव में गोलीबारी और 5 लोगों की ळया की खबर पर शनिवार की देर रात पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी। पुलिस को रात लगभग 2 बजे फोन आया कि गांव में 2 पक्षों के बीच लड़ाई के बाद फायरिंग हुई है। पुलिस टीम रवाना होने की तैयारी कर रही थी। कुछ देर के बाद फिर कॉल आया, जिसमें बताया गया है कि फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल है। एक साथ इतनी हत्याओं की खबर मिलते ही गश्त पर निकले अधिकारी अलर्ट मोर्ड में आ गये। उटीला थाना पुलिस के साथ आसपास के थानोंका बल और अधिकरी तत्काल बंधोली गांव पहुंचे।
गांव में पसरा सन्नाटा कोई बोले के लिये तैयार रहीं
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम गांव पूरी तरह सुनसान मिला। पहले तो पुलिस को संदेह हुआ है कि सूचना फर्जी हो सकती है। लेकिन फिर यी भी आशंका हुई कि कहीं डर की वजह से लोग घरों मे ंता नही छिपे है। पुलिस ने घर-घर जाकर दरवाजे खटखटाये। लेकिन किसी ने भी गोलीबारी या हत्या की घटना की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने आस-पास के गांवों में भी पड़ताल की। लेकिन सुबह तक ऐसी किसी भी घटना की कोई पुष्टि नहीं है। जब पुलिस ने कॉल करने वाले का नम्बर मिलाया तो वह बन्द मिला।
फर्जी कॉल से परेशान पुलिस
यह पहली बार नहीं है जब पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह किया गया हो। रोजाना दो से चार फर्जी कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आते हैं। एक युवक अक्सर कॉल कर शिकायत करता है कि उसके घर में गुंडे घुस आए हैं और उसकी पत्नी से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, एक महिला पुलिस को कॉल कर गाली-गलौज करती है।हालांकि पुलिसकर्मियों को मालूम होता है कि ये फर्जी कॉल हैं, लेकिन हर सूचना की तस्दीक करना उनकी जिम्मेदारी है, जिसके कारण पुलिस को बार-बार मौके पर जाना पड़ता है।
उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि पुलिस को बंधोली गांव में गोली मारकर पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में यह पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *