ग्वालियर की भावना का इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार, मेकअप आर्टिस्ट कोर्स करने गयी थी भावना की हुई मौत, मुंहबोलो भाई बोला-अनाथहै इसलिये नहीं हो रही कार्यवाही

इन्दौर. महालक्ष्मी नगर में जिस युवती की गोली लगने से मोत हो गयी। उसका मुंह बोला भाई शनिवार को ग्वालियर से इन्दौर पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछत की। पंचनामा तैयार करवाया और अब युवती का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुंहबोले भाई ने बताया कि उसे इस घटना की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। उसका आरोप है कि पुलिस कार्यवाही तो कर रही है लेकिन चूंकि भावना अनाथ थी, इसलिये उचित कार्यवाही नहीं हो रही है।
लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में ग्वालियर निवासी भावना उर्फ तन्नू सिंह को गोली लग गयी थी। रात के समय 3 लोग कार में बैठाकर बॉम्बे अस्पताल छोड़कर फरार हो गये। अस्पताल में भावना का उपचार शुरू हुआ तो लेकिन उपचार के बीच उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
सड़क दुर्घटना में माता-पिता की मौत हो चुकी
डीसीपी ने बताया कि युवती के माता-पिता की सड़क दुर्धटना में मौत हो चुकी थी। भाई-बहन नहीं है। दादी है जो कि ग्वालियर में रहती है हालांकि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोगों को हिरासत मेंलेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा घटना कैसे हुई। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि भावना मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने के लिये इन्दौर आयी थी।
पिछले 5 वर्षो से राखी बांध रही थी
भावना उर्फ तन्नू सिंह के मुंहबोले भाई पंकज ठाकुर ने बताया कि वह एक एनजीओ संचालित करता है। इसी बीच 5 साल पहले भावना संपर्क में आयी थी। तभी से वह उन्हें राखी बांधती आ रही थी। एक माह पूर्व भावना से बात हुई थीं तब उसने बताया था कि वह ब्यूटीशियन का कोर्स करना है। इसलिये वह इन्दौरे में इंस्टीट्यूट देखने आई थीं होली तक तो भावना ग्वालियर में ही थी। वह इन्दौर कब आयी इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।
इंदौर में ही हुआ अंतिम संस्कार
पंकज ने बताया कि भावना की दादी ने शव लेने से मना कर दिया है। इसलिए अंतिम संस्कार भी हम ही कराएंगे। उन्होंने बताया कि, पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संभवत: इंदौर के ही मुक्तिधाम में किया जाएगा।
